मेरठ

भाकियू की महापंचायत में ऐलान, गन्ना मूल्य बकाया वाले चीनी मिल के महाप्रबंधक हो गिरफ्तार

मेरठ में आज भारतीय किसान यूनियन ने कमिश्नरी चौराहा स्थित चौ. चरण सिंह पार्क में किसानों की महापंचायत की। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए हजारों किसान पहुंचे।

2 min read
Mar 15, 2023
भाकियू किसान महापंचायत में उमड़ी किसानों की भीड़।

मेरठ में आज एक हफ्ते में दूसरे दिन भाकियू ने किसान महापंचायत की। जिसमें गन्ना मूल्य बकाया भुगतान, निजी नलकूप बिजली कनेक्शन के अलावा आवारा पशुओं की समस्याओं का मुददा उठाया गया।

किसानों की महापंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान समय पर मिलें नहीं कर रही हैं।

उन्होंने एलान किया कि सिंभावली, मिलकपुर व मोदी मिलों के महाप्रबंधकों को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार किए जाएं।

उन्होंने कहा कि जब तक थाने से उनकी गिरफ्तारी का पत्र नहीं मिल जाता तब तक महापंचायत जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो लखनऊ और दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा।

Published on:
15 Mar 2023 10:11 pm
Also Read
View All