
बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए निकाली विशेष ब्याज स्कीम।
सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक सामान्य निवेशकों को अधिकतम 7.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत की ब्याज दे रहा है।
बैंक ने चलाई 444 दिन की स्पेशल एफडी
बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, ताजा ब्याज दरें 10 फरवरी, 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक की ओर से 444 दिनों की एक स्पेशल एफडी भी चलाई जा रही है।
इंडियन ओवरसीज बैंक मेरठ के मैनेजर एसपी सिंह ने बताया कि बैंक ओर से 7 दिनों से लेकर 45 दिनों की एफडी पर 4.50 प्रतिशत, 46 दिनों से लेकर 90 दिनों की एफडी पर 4.75 प्रतिशत, 91 दिनों से लेकर 179 दिनों की एफडी पर 4.30 प्रतिशत, 180 दिनों से लेकर 269 दिनों की एफडी पर 4.95 प्रतिशत, 270 दिनों से लेकर एक साल से कम की एफडी पर 5.35 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
एक साल से लेकर दो साल से कम की एफडी पर 6.45 प्रतिशत, 444 दिनों की स्पेशल एफडी पर 7.00 प्रतिशत, दो साल से लेकर तीन साल से कम की एफडी पर 6.40 प्रतिशत, तीन साल और उससे अधिक की एफडी पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष के ऊपर) को 0.50 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष के ऊपर) को 0.75 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
Published on:
15 Mar 2023, 10:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.