मेरठ

Viral Fever In UP: बेकाबू हो रहा डेंगू का डंक, मरीजों का आंकडा 50 के पार

Viral Fever In UP: सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि बुखार के मरीजों की कोविड, डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की जांच की जाएगी। कैंप लगाकर मरीजों का सैंपल लिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2021, 12:38 PM IST
dengu.jpeg

Viral Fever In UP: मेरठ जिले में डेंगू का डंक बेकाबू हो रहा है। मरीजों का आंकड़ा 50 पार होकर 52 तक पहुंच चुका है। गुरुवार को डेंगू के 8 नए मरीज मिले। अब तक 52 लोगों में डेंगू के लक्षण मिल चुके हैं। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक तालियान ने बताया कि इस समय अस्पताल में सक्रिय मरीजों की संख्या 30 तक पहुंच चुकी है। वहीं डेंगू के बढ़ते दायरे के चलते निजी, मेडिकल और जिला अस्पताल की लैबों में जांच का लोड बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने डेंगू की जांच करने वाली लैबों को एक अतिरिक्त सैंपल रखने का निर्देश दिया है, जिसकी जांच मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में की जाएगी। डॉक्टरों के अनुसार मरीजों को दर्द निवारक दवाएं नहीं लेनी चाहिए।

मरीजों की तलाश कर रही है 1334 टीमें

वहीं स्वास्थ्य विभाग की 1334 टीमें घर-घर जाकर मरीजों की खोजबीन में जुटी हैं। स्वास्थ्य विभाग की इन टीमों ने 72573 घरों का सर्वे कर 453 बुखार के मरीज तलाश लिए। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक तालियान ने बताया कि इसमें 181 में सर्दी-जुकाम के साथ बुखार मिला। 44 मरीज ऐसे थे, जिन्हें दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी आ रही है। इनमें टीबी की जांच की जा सकती है। 11 में खांसी के साथ खून आ रहा है, जिसे चिकित्सकों ने गंभीर लक्षण माना है। तीन मरीजों में ठंडक लगने के साथ बुखार आया।

मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी जांच

वहीं, सर्वे अभियान में तीसरे दिन 887 गर्भवती महिलाओं की जानकारी मिली। 2527 बच्चे ऐसे मिले, जिन्हें नियमित टीका नहीं लगा है। 45 साल से ज्यादा उम्र के 12931 लोग मिले, जिनका कोविड टीकाकरण नहीं हुआ है। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि बुखार के मरीजों की कोविड, डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की जांच की जाएगी। कैंप लगाकर मरीजों का सैंपल लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही जापानी इंसेफ्लाइटिस, स्क्रब टाइफस एवं अन्य प्रकार के बुखारों की जांच शुरू कर दी जाएगी।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला