मेरठ

Viral Fever In UP: पहले कोरोना रोकने में हाफा स्वास्थ्य विभाग अब डेंगू हुआ हावी

Viral Fever In UP: सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने कहा कि ब्लड बैंकों में रक्त यूनिटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कहा गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 11:29 AM IST
dengu_1.jpeg

Viral Fever In UP: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिन में डेंगू के 28 केस मिले हैं। वहीं अब जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 75 तक पहुंच गया है। जबकि सक्रिय केसों की संख्या इस समय 47 बताई जा रही है। डेंगू और वायरल के बढते प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है।

डेंगू और वायरल के बढते लोड से हाफने लगा विभाग

बता दे कि पहले कोरोना को रोकने में ही स्वास्थ्य विभाग हाफ गया था और तीसरी लहर से बचाव की तैयारी में जुटा था। लेकिन वहीं दूसरी ओर अब डेंगू और वायरल के बढते लोड से विभाग हाफने लगा है। डेंगू के संक्रमण को देखते हुए ब्लड बैंकों को ब्लड कंपोनेंट बढ़ाने के लिए कहा है। स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर गीता अग्रवाल ने मेरठ का दौरा कर ब्लड बैंकों की समीक्षा की। आधे से ज्यादा ब्लड बैंकों ने रक्त यूनिटों की उपलब्धता को अपडेट नहीं किया है। 13 से 17 तारीख तक 11 ब्लड बैंकों को सौ-सौ यूनिट रक्त जुटाने के लिए कहा है।

शासन ने तलब की रिपोर्ट

मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक 789, जबकि जिला अस्पताल में 432 यूनिट फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा उपलब्ध है। शासन ने अपडेट न करने को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट तलब की है। मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल समेत सभी ब्लड बैंकों में कोरोना की वजह से रक्तदान शिविर लगाए नहीं जा सके, जिसकी वजह से ब्लड यूनिटों की भारी कमी पड़ गई।

डेंगू से निपटने की तैयारी की जा रही है - सीएमओ

प्लाज्मा रक्त में मिलने वाला पीले रंग का पदार्थ है। इसे 30 डिग्री पर रखा जाता है। इससे कई कंपोनेंट निकाले जाते हैं, जिसका इलाज में प्रयोग होता है। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने कहा कि ब्लड बैंकों में रक्त यूनिटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कहा गया है। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट चढ़ानी पड़ सकती हैं, जिसकी तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक मरीजों की स्थित सामान्य बनी हुई है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला