मेरठ

उप मुख्यमंत्री की विवादित टिप्पणी को विपक्ष के नेताआें ने कैराना आैर नूरपुर से जोड़ा, कुछ कहा एेसा

विपक्ष के नेताआें ने उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को आड़े हाथों लिया  
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2018, 3:23 PM IST
meerut
उप मुख्यमंत्री की विवादित टिप्पणी को विपक्ष के नेताआें ने कैराना आैर नूरपुर से जोड़ा, कुछ कहा एेसा

मेरठ। यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा द्वारा सीता माता पर दिए गए बयान से वह विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। खुद भाजपा ने भी उन्हें संयमित बयानबाजी करने की नसीहत दे डाली है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने संबोधन में कहा था कि सीताजी का जन्म एक घड़े से हुआ था। ऐसे में प्रतीत होता है कि उस समय भी आज की तरह टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक रही होगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेरठ में भी उनके बयानों की घोर निंदा की जा रही है।

सत्ता के नशे में बहक गए हैं

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपाइयों के मंत्री और खुद उप मुख्यमंत्री के बोल संयमित नहीं है। ये लोग सत्ता के नशे में बहक गए हैं। उन्होंने कहा कि देवी-देवता किसी भी मजहब हो, लेकिन उनका सम्मान करना चाहिए। वह खुद भले ही मुसलमान हो, लेकिन वह हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए डा. दिनेश शर्मा को माफी मांगनी चाहिए। सपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रहे कुलदीप उज्जवल ने कहा कि डा. दिनेश शर्मा जिम्मेदार पद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और ऐसे में वह हिन्दुओं के सर्वाेपरि देवी का अपमान करें, यह बहुत ही निन्दनीय है। डा. दिनेश उस पार्टी से हैं जो पार्टी भगवान राम के नाम पर वोट मांगती रही है। ऐसे में भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री का देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला बयान देश की सौ करोड़ जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ है। हिन्दुओं में सीता माता का सर्वोपरि है। भाजपा को अपने मंत्रियों, विधायकों केा अनुशासन सिखाना चाहिए। देवी-देवताओं के अपमान को सपा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। डा. दिनेश को इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए।

हार से जनता का ध्यान हटा रहे

बसपा के पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा ने दिनेश शर्मा से ऐसा बयान जानबूझकर दिलवाया है। जिससे वे अपनी उपचुनाव में मिली हार से जनता का ध्यान हटा सकें। जब भी भाजपा को इस तरह की हार का सामना करना होता है तो वह सांप्रदायिकता का कार्ड खेलती है, लेकिन भाजपा का यह कार्ड अब फेल साबित हुआ है। इसलिए भाजपा के मंत्री और विधायक इस तरह के बयान दे रहे हैं जिससे जनता का ध्यान भाजपा की ओर आकर्षित हो सकें। डा. दिनेश का बयान भी उसी साजिश की कड़ी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला