2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां 100 की स्पीड से आयी आंधी, हो गया ब्लैक आउट

मेरठ में एक छात्रा की मौत, वेस्ट यूपी में आम की फसल को तबाह कर गया तूफान  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Jun 2018, 12:28 PM IST

meerut

यहां 100 की स्पीड से आयी आंधी, हो गया ब्लैक आउट

मेरठ। वेस्ट यूपी में आए तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आंधी बारिश से मेरठ समेत कर्इ जनपद 14 घंटे से अधिक तक अंधेरे में डूबे रहे। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी-पानी से जहां मेरठ में एक छात्रा की मौत हो गई वहीं कार के ऊपर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए। आंधी-पानी से कई राजमार्गों पर यातायात ठप हो गया, जो सुबह तक भी सुचारू नहीं हो पाया। वहीं मेरठ-हापुड़ रेल लाइन पर तेज आंधी के दौरान दो पेड़ गिर गिरने से कई ट्रेनों नों आवागमन ठप हो गया। नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को घंटों स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी हुई। मेरठ से लखनऊ जाने वाली मालगाड़ी और खुर्जा से मेरठ की तरफ आ रही पैसेंजर ट्रेन भी रास्ते में ही रोक दी गई। देर रात करीब 11 बजे ट्रेनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। आंधी के दौरान चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सामने पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। रुड़की रोड स्थित मजार के पास सड़क पर बाइक फिसलने से तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ेंः पहले खुद के अपहरण का नाटक, फिर अपने भार्इ पर गोली चलवाने के आरोप में पकड़ी गर्इ यह विवाहिता

यह भी पढ़ेंः उपचुनाव Result: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के बाद हुकुम सिंह के गढ़ में गठबंधन की सेंध ने बदली जमीन

100 की रफ्तार से चली आंधी

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मौसम खराब हुआ तो आंधी की रफ्तार करीब 100 किमी थी। जो भी उस तूफान की जद में आया सब उड़ गया। जनपद में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूटने से यातायात बाधित हो गया। जिसके कारण काफी लंबा जाम लग गया। इसी तरह से मेरठ से हापुड़ जाने वाले मार्ग पर भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने से इस मार्ग पर भी करीब दस किमी लंबा जाम लगा।

यह भी पढ़ेंः उपचुनाव Result: इन्हें जिसकी तलाश थी, वह मुकाम कैराना में हासिल कर लिया

यह भी पढ़ेंः उपचुनाव Result: जीत के जश्न में सपाइयों ने पुलिस आैर पीएसी के जवानों से कहा- आपके दिन बहुरने वाले हैं

14 घंटे का ब्लैक आउट

आंधी और पानी से कई स्थानों पर बिजली के तारों को भारी नुकसान हुआ। कई स्थान पर बिजली के पोल गिर गए। जिसके कारण मेरठ समेत कई जनपदों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वेस्ट यूपी के कई जिलों में बिजली का 14 घंटे का ब्लैक आउट हो गया। बिजली की सप्लाई दोपहर को सही हो पायी।

आम की फसल को जबरदस्त नुकसान

तूफान अपने पीछे आम की फसल की बर्बादी को छोड़ गया। मेरठ के ग्रामीण क्षेेत्रों में आम की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। इस बार आम की फसल देख बाग वालों के चेहरे खिले हुए थे, लेकिन शुक्रवार को आई आंधी ने आम किसानों का सब कुछ उजाड़कर रख दिया। तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वेस्ट यूपी की आम की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश