मेरठ

Rashtrodaya Live: देशभक्ति, संस्कृति, समरसता आैर भगवा का नया अध्याय मेरठ से

राष्ट्राेदय कार्यक्रम में पहली बार दिखा एेसा मंजर, हर कोर्इ रूबरू हो रहा इस अध्याय से  

2 min read
Feb 25, 2018

मेरठ। मेरठ में आरएसएस के 'राष्ट्रोदय' कार्यक्रम के जरिए देशभक्ति, संस्कति, समरसता आैर भगवा के समन्यवय ने नया अध्याय जोड़ दिया है। उत्तरी भारत के रविवार को हुए कार्यक्रम में इन चारों का समन्वय कभी नहीं दिखा आैर न ही तीन लाख से ज्यादा स्वयं सेवक जुटे। इस कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कृति आैर समरसता का गजब का संगम देखने को मिला है। पूरे शहर जैसे भगवा रंग में रंग गया आैर कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति गीत, कर्इ तरह की 200 से ज्यादा महिलाआें द्वारा विभिन्न तरह की तैयार की गर्इ रंगोली ने संस्कृति की नर्इ मिसाल पेश की। यहां जुटे तीन से चार लाख के बीच स्वयं सेवकों की कदम ताल ने राष्ट्रोदय के जरिए मेरठ में नया अध्याय जोड़ दिया है। राष्ट्रोदय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संदेश देने के पहले तक कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति से जुड़े अनेक दृश्य देखने को मिले। आरएसएस देशभक्ति गीत, व्यायाम, कदमताल के जरिए यहां इतने बड़े मंच एकसाथ देखने को मिला।

क्रांतिधरा पर दिखा पहली बार

ये भी पढ़ें

राष्ट्रोदय लाइवः एनएसजी, एसटीएफ और एटीएस के अलावा कई जिलों की पुलिस सुरक्षा में जुटी

कार्यक्रम में आने वाले लोगों की बसें आज सुबह से ही आनी शुरू हो गई। मेरठ जिले में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्गों पर भगवा रंग का असर दिखार्इ दिया। मेरठ की हर प्रमुख सडक और राष्ट्रोदय कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्गों पर भगवा ध्वज ही दिखाई दिए। शहर के प्रवेश द्वार पर विशाल भगवा द्वार बनाया गया। स्वयंसेवकों का स्वागत करने के लिए जगह-जगह भगवा रंग के होर्डिग्स लग चुके हैं। कार्यक्रम स्थल पर मैदान में बैठने के लिए स्वयंसेवकों के लिए लाइन लगी। हालांकि मैदान को खुला रखा गया है। लेकिन मैदान के चारों ओर टीन शेड की चादरें लगाकर उसे सुरक्षित बनाया गया है। मैदान में भीतर की ओर सफेद और भगवा रंग के परदे लगाए गए है। भगवा ध्वज के साथ ही राष्टीय महापुरूषों के कटआउट भी लगाए गए। चारों ओर वातावरण भगवा ही नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें

राष्ट्रोदय लाइवः संघ प्रमुख मोहन भागवत के मंच पर किसी को भी बैठने की नहीं होगी इजाजत
Published on:
25 Feb 2018 03:41 pm
Also Read
View All
तीन-तीन शादियां कर चुकी पत्नी की हरकतों से तंग था पति, गृह प्रवेश के एक दिन पहले शराबी से कट्टा खरीदा और मार ली गोली

सौरभ हत्याकांड: थानेदार और वायरलेस ऑपरेटर तलब; नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल केस में बड़ा अपडेट

तीन बेटियों के सामने ही बाप ने मां को काट डाला; खून से सने हाथों को घर पर ही धोया! मेरठ में झूठ की कहानी का पर्दाफाश

सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां