मेरठ

इस र्इद पर पारंपरिक कपड़े नहीं, इनको लेकर बढ़ गया क्रेज

अलविदा जुमा के बाद बढ़ गर्इ बाजाराें में रौनक, कपड़ों को लेकर ज्यादा क्रेज  
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 11:21 AM IST
meerut
इस र्इद पर पारंपरिक कपड़े नहीं, ये पसंद कर रहे हैं युवा

मेरठ। अलविदा जुमा के बाद लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गर्इ है। इन दिनों इतनी गर्मी में भी लोगों के ईद का उत्साह मौसम पर भारी पड़ रहा है। इस ईद पर मानसून की डलनेस को खत्म करने के लिए ब्राइट रंगों के कपड़ों की डिमांड अधिक है। इन रंगों में ऑरेंज, पीला, लाल, गुलाबी, रानी, हरा, फिरोजी प्रमुख हैं। इन रंगों के साथ ही प्रिंट्स और एम्बेलिशमेंट्स जिसमें कढ़ाई और जरी जरदोजी का काम हो खासी डिमांड है। इसके अलावा इस ईद पर जो सबसे विशेष है वह है युवाओं के बीच दुबई (गल्फ) का फैशन की डिमांड। जिसमें दुबई ग्लिटर (चमक) की अधिक मांग हैं। खासकर युवतियों के बीच।

ईद पर नए कपड़ों की बहार

ईद कोई भी हो उस पर नए कपड़ों की बहार त्योहार मनाने की खुशी में चार-चांद लगा देती है। कपड़ों पर ही सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है। करीब पांच साल पहले ईद के मौकों पर पारंपरिक कपड़ों की मांग होती थी। युवतियों के बीच गरारा, शरारा, भोपाली तुर्की जोड़े की अधिक डिमांड होती थी, लेकिन छोटे पर्दे ने फैशन का चलन ही बदल दिया। अब गरारा और शरारा बीते कल की बात हो चली। समय के साथ सब बदल गया है। अब इन दिनों ईद के मौके पर ही युवतियों के बीच फैशन लाइंस की अधिक डिमांड है। इस बार मौसम बारिश और गर्मी यानी मिलाजुला सा है। मानसून त्योहार का फैशन डिसाइड करेंगे।

लांग कुर्ते, लांग साइड स्लिट्स के साथ

इस ईद पर लांग कुर्ते, लांंग साइड स्लिट्स के साथ पेंट्स और अम्बरेला एंकेल, लेंथ अम्बरेला पायजामे के साथ देखे जाएंगे। वैसे लांग कुर्ते, पलाजो और ट्राउजर्स के साथ भी टीमअप किए जा सकते हैं। महिलाओं में शार्ट और लांग दोनों तरह के शेरवानी कुर्ते भी पेंट्स और प्लाजो के मिल जाए तो ईद के त्योहार मनाने में चार चांद लग जाएंगे। मेक्सी ड्रेसेस भी डिमांड में रहने वाले हैं। यह ड्रेस अनारकली का ही एक रूप है। मेक्सी ड्रेस, फुल लेंथ अनारकली या अनारकली गाउन भी ईद पर आपको ट्रेंडी और फैशनेबल बनाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला