मेरठ

Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, इस बार ये है खास, देखें वीडियो

Highlights मेरठ के मखदूमपुर में लोगों की उमड़ी भीड़ सुबह तीन बजे से ही लोग कर रहे गंगा स्नान महिलाएं ढोल की थाप पर गा रही मंगल गीत  
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 1:52 PM IST
meerut

मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मेरठ के मेला मखदूमपुर में गंगा नदी (Ganga) में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने भगवान सूर्यदेव (God Sun) को अर्घ्य दिया और सुख-शांति कामना की। मंगलवार को स्नान के लिए भोरकाल से ही श्रद्धालुओं (Devotees) का गंगा नदी पर आगमन शुरू हो गया था।

गंगा के दोनों किनारों पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्नान के लिए महिलाएं ढोलक की थाप पर मंगल गीतों के साथ गंगा पर पहुंच रही थी। वहीं आसपास के क्षेत्र से भी हजारों श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रालियों, भैंसा बुग्गी, कार आदि वाहनों के माध्यम से गंगा किनारे पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा मैया की पूजा-अर्चना की तथा फूल-प्रसाद, नारियल आदि चढ़ाए और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर घर परिवार में सुख शांति के लिए कामना की। इस मौके प्रसाद वितरण भी किया गया। इसके अलावा गंगा के अन्य घाटों पर भी स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान के लिए गंगा किनारे पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किय गया। मंदिर ईष्ट देवताओं की जय-जयकार और घंटे-घडिय़ालों से गूंज उठे।

लोगों ने भजन-कीर्तनों के साथ देवी-देवताओं का गुणगान किया। गंगा में स्नान को उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस व्यवस्था भी कड़ी रही। भोरकाल से ही पुलिसकर्मी गंगा नदी किनारे और आने-जाने वाले मार्गों पर तैनात रही। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही गंगा पर पश्चिम उप्र के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जहां श्रद्धालुओं ने घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना भी की।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर गंगा में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। लोग मन में आस्था और विश्वास के साथ भक्ति भाव से गंगा मे स्नान करते हुए दिखाई दिए। इस दिन को दामोदर के नाम से भी जाना जाता है जो कि भगवान विष्णु का ही एक नाम है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था।

Updated on:
12 Nov 2019, 1:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला