4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: साक्षी महाराज बोले- कांग्रेस की 70 साल की राम मंदिर की राजनीति पर लगा विराम, अब एक सूत्र में है देश, देखें वीडियो

Highlights अयोध्या पर आदेश से देश में नए भारत का निर्माण हो रहा फैसले के बाद सारे हिन्दुस्तान में पत्ता तक नहीं हिला हरिद्वार से मेरठ पहुंचे साक्षी महाराज ने की बातचीत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Nov 2019, 4:03 PM IST

meerut

मेरठ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सोमवार को मेरठ पहुंचने पर अपनी चुप्पी तोड़ी। साक्षी महाराज ने कहा कि पिछले 70 साल से देश की जनता को कांग्रेस मूर्ख बनाती रही। कांग्रेस राम मंदिर के नाम पर राजनीति करती रही। उन्होंने कहा कि देश के सबसे अधिक विवादास्पद मसले का फैसला मात्र 40 दिन की सुनवाई के बाद हो गया। उन्होंने कहा कि यह मोदी राज का युग है या यह कहें कि मोदी युग का आगाज है। साक्षी महाराज ने कहा कि वे पिछले दस दिनों से हरिद्वार में थे। वहां से पूरी गतिविधियों पर अपनी नजर रखे हुए थे। उन्होंने फैसले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन आज वे इस पर अपनी राय बेकाकी से रखेंगे।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या के फैसले के बाद अफसर फिर उतरे सड़कों पर, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि अयोध्या के मामले में पर 70 साल तक कांग्रेस राजनीति करती रही। यह सब मोदी के कारण और उनके माहौल बनाने के कारण हुआ। जिस कारण सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी शालीनता के साथ 40 दिन तक सुनवाई करते हुए तथ्यों पर आधारित आर्डर पास किया। उन्होंने कहा कि आज मोदी युग में सबसे बड़ी बात यह है कि जब कश्मीर में धारा 370 और 35 ए को खत्म किया गया तो कयास लगाए जा रहे थे कि वहां पर पता नहीं क्या होगा, सब कुछ शांत रहा। उसी तरह इस फैसले के आने से पहले कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सब कुछ शांत रहा। पत्ता तक नहीं हिला।

यह भी पढ़ेंः अब छोटे उपभोक्ता भी आसान किस्तों में जमा करा सकेंगे बिजली का बिल, जारी किया गया हेल्प लाइन नंबर

उन्होंने कहा कि मैं हिन्दू-मुस्लिम और सभी भाइयों को धन्यवाद करूंगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों हैदराबाद की चाल ठीक नहीं है। आजादी के बाद भी ठीक नहीं थी। उस दौरान सरदार पटेल ने हैदराबाद की चाल ठीक की थी। अब मोदी हैदराबाद की चाल ठीक करेंगे। उन्होंने कहा कि जो हैदराबाद फैसले का स्वागत करने की बात कह रहा था। वह अब फैसले का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ने जिस तरह से एकता की मिसाल प्रस्तुत की है वह एक राष्ट्रीयता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि इस बहुत बड़े कार्य के लिए शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश एक सूत्र है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश