4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब छोटे उपभोक्ता भी आसान किस्तों में जमा करा सकेंगे बिजली का बिल, जारी किया गया हेल्प लाइन नंबर

Highlights पीवीवीएनएल एमडी ने 'आसान किस्त योजना' शुरू की चार किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को दिया गया मौका शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Nov 2019, 2:41 PM IST

meerut

मेरठ। बिजली विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 'आसान किस्त योजना' शुरू की है। इसके दो फायदे माने जा रहे हैं, एक तो उपभोक्ताओं को अपना बकाया बिजली का बिल जमा करने में दिक्कत नहीं होगी, दूसरे विभाग का फंसा बकाया पैसा भी किस्तों के रूप में विभाग को वापस मिल जाएगा। आसान किस्त योजना के अंतर्गत सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा रहे हैं, इसमें 31 अकटूबर तक के बकाए के भुगतान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसका लाभ बड़े उपभोक्ताओं के साथ-साथ चार किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन के उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या के फैसले के बाद अफसर फिर उतरे सड़कों पर, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

पीवीवीएनएल के एमडी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने इस संबंध में बताया कि 'आसान किस्त योजना' में चार किलोवाट तक के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता लाभ ले सकेंगे। उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन के समय अपनी बकाया राशि का पांच फीसदी या न्यूनतम 1500 रुपये जमा करने के साथ-साथ वर्तमान बिल जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद शहरी क्षेत्र के 12 किस्तों और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 मासिक किस्तों में अपना बाकी भुगतान जमा करा सकेंगे। किस्तों की न्यूनतम राशि 1500 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मासिक किस्त हर महीने जमा करने के साथ-साथ वर्तमान बिल भी जमा करना होगा।

यह भी पढ़ेंः चढ़त के दौरान बारातियों पर चढ़ गई दो कारें, दूल्हे की बुआ और चाची की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

अगर ये उपभोक्ता वर्तमान बिल जमा नहीं कर पाते हैं तो उसे आगामी माह में दो किस्त व दो माह का बिल जमा करना होगा। अगर वर्तमान बिल दो माह तक जमा नहीं करता है तो उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। पीवीवीएनएल के एमडी ने बताया कि सभी मासिक किस्तों और वर्तमान बिल जमा करने के बाद 31 अक्टूबर तक के बकाए का सरचार्ज भी माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश