
बागपत। चांदीनगर पुलिस ने एक ऐसे कातिल युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने बड़े भाई की हत्या को अंजाम दिया था। बहन की शादी कहीं और हो जाने से नाराज छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को बड़ी बेरहमी से ईंटों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने कातिल भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए ईंटों से उसका चेहरा और हाथों की उंगलियां कुचल दी थीं ताकि मृतक की शिनाख्त न हो सके।
दरअसल हत्या की ये वारदात आज से 10 दिन पहले चांदीनगर थाना क्षेत्र के भगोट गांव में हुई थी। जहां एक शख्स का शव जंगल में पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त आबिद के रूप में हुई थी। आबिद ने अपनी बहन की शादी जिस युवक से कराई थी उसको लेकर उसका छोटा भाई आरिफ नाराज था। इसी बता को लेकर उसने बड़े भाई आबिद की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले उसे शराब पिलाई और उसके बाद जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया।