मेरठ

मौसम का मिजाज बदलते ही फरवरी में गर्म कपड़ों से बनी दूरी, फिर हाे सकती है बरसात

एक फरवरी से 19 फरवरी के बीच बढ़ गया आठ डिग्री तापमान तापमान में बढोत्तरी होने से गेंहू किसानों के माथे पर बल मौसम विभाग के अनुसार आखिरी सप्ताह में होगी बारिश

2 min read
Feb 19, 2021
file photo

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ. फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में धूप के तेवर काफी तेज हो गए हैं जिसके चलते मौसम ने अपना मिजाज बदला है। इसके चलते फरवरी के अंतिम दिनों में लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का अहसास प्रारंभ हो चुका है। दिन में निकल रही तीखी धूप और शांत हवा के चलते तापमान में वृद्धि हो रही है। बढ़ते तापमान ने ठंड से राहत तो प्रदान की लेकिन यह कहीं न कहीं लोगों के लिए घातक है। इससे जहां बीमारियों के बढने का खतरा बढ़ रहा है वहीं मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। तापमान में भी बढ़ोत्तरी का क्रम जारी होने से शुक्रवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर बना हुआ है।

तीसरे दिन शुक्रवार को लगातार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष के अनुसार फरवरी महीने के औसत तापमान (अधिकतम 25 और न्यूनतम 15 डिग्री) से दो डिग्री अधिक तापमान होने की वजह से गर्मी जैसा अहसास होने लगा है।

इस महीने के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहले जहां कोहरा, नम हवा चलने से लोगों को ठंड से परेशानी हो रही थी, वहीं अब धूप होने से राहत भी मिलने लगी है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप भी इतनी तेज हो गई कि लोगों ने शरीर से गर्म कपड़ा उतारकर घर में रख दिया। शाम को भी गर्मी जैसा अहसास हो रहा था। कुछ ऐसा ही मौसम गत बुधवार को रहा था। शुक्रवार को मौसम में कोई विशेष प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष ने बताया कि जिस तरह का माहौल बना है उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में यानी फरवरी के अंतिम सप्ताह में बारिश की संभावना बन रही है।

Published on:
19 Feb 2021 07:22 pm
Also Read
View All