मेरठ

दहेज नहीं देने पर विवाहिता को दी गई ऐसी सजा, देखकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

दहेज नहीं देने पर विवाहिता के पेट में ससुरालियों ने धोंपी कैंची
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 7:49 PM IST
Dowry case
दहेज नहीं देने पर विवाहिता को दी गई ऐसी सजा, देखकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

बागपत. नगर के मुगलपुरा मौहल्ले में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बहू को दहेज नहीं देने पर पहले तो जमकर मारपीट की। विरोध करने पर उसके पति ने उसके पेट में कैंची धोंपकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

शामली जनपद के थाना भवन निवासी गुलिस्ता पुत्री इनाम का पांच वर्ष पूर्व बागपत के मुगलपुरा मौहल्ला निवासी गुलफाम के साथ निकाह हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले पिछले कई वर्षोँ से दहेज की मांग करते है और दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट करते हैं। दो दिन पहले ससुरालियों ने फिर से दहेज का दबाव बनाया और उसके नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने उसके पेट में कैंची से हमला कर दिया। इस दाहसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची परिजनों ने उसको गंभीर हालत में अस्पताल मेें भर्ती कराया, जिसके बाद विवाहिता ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला