10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
जानिये क्या हुआ ऐसा कि खाना बनाते समय पति ने पत्नी की कर दी हत्या…
Play video

जानिये क्या हुआ ऐसा कि खाना बनाते समय पति ने पत्नी की कर दी हत्या…

पति के लिए वो बेहद प्रेम से खाना बना रही थी। तभी विवाद शुरू हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 12 Oct 2018, 6:44 PM IST

आगरा। पति के लिए वो बेहद प्रेम से खाना बना रही थी। तभी विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्साये पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए उसने पत्नी के शव को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका दिया। मामला थाना जगदीशपुरा बोदला की शारदा बिहार कॉलोनी का है। सोनी का विवाह यहां के रहने वाले सतेन्द्र सिंह के साथ हुआ था। सोनी की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही सतेन्द्र दहेज की मांग को लेकर सोनी को परेशान करता था। एक साल पहले ही सतेन्द्र को बुलेट मोटर साइकिल दिलवाई थी, इसके बाद वह अपनी नौकरी के लिये सोनी पर दबाव डाल रहा था, कि मायके से दो लाख रुपये लेकर आये। आज जब सोनी खाना बना रही थी, तभी पति ने फिर पैसे लाने को लेकर सोनी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी हत्या कर दी और उसके शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश