मेरठ

नशे में टल्ली युवती ने खुलेआम सड़क पर किया ऐसा काम कि लोगों को भी आ गई शर्म

मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 10:33 AM IST
meerut
नशे में टल्ली युवती ने खुलेआम सड़क पर किया ऐसा काम कि लोगों को भी आ गई शर्म

मेरठ. नशे में टल्ली होकर एक युवती ने पहले सड़क पर हंगामा किया और उसके बाद छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस के पहुंचने से पहले ही नौ दो ग्यारह हो गई। युवती जिस समय सड़क पर हंगामा कर रही थी उस समय मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती हंगामे के दौरान अश्लील हरकतें कर रही थी। कुछ लोगों ने युवती को ऐसा न करने की हिदायत दी तो वह गालियां देने लगी। खुलेआम बेईज्जती देख लोग चलते बने। इसके बाद जैसे ही युवती ने पुलिस की गाड़ी आती देखी वह वहां से चंपत हो गई।

मामला देहलीगेट थाना क्षेत्र में अप्सरा सिनेमा के पास का है। जहां पर शराब के नशे में धुत एक युवती ने पहले तो सड़क चलते लोगों को अश्लील इशारे कर शर्मसार कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के सामने एक राह चलते किशोर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए ई रिक्शा में बैठ नौ दो ग्यारह हो गई। इंस्पेक्टर देहलीगेट ने बताया कि पकड़े गए किशोर से पूछताछ की जा रही है। युवक अपने आप को निर्दोष बता रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को शराब के नशे में धुत एक युवती अप्सरा सिनेमा में टिकट काउंटर पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टिकट काउंटर पर खड़ी युवती ने सड़क चलते लोगोें की तरफ अश्लील इशारे शुरू किए तो लोगों का हुजूम युवती को देखने के लिए एकत्र हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची महिला कांस्टेबलों ने युवती से पूछताछ शुरू की तो उसने पास खड़े एक किशोर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच जब युवती ने पुलिस की गाड़ी आती और लोगों को विरोध करते देखा तो एक ई रिक्शा में बैठकर चंपत हो गई। उधर, पुलिस आरोपी किशोर को थाने ले गई। थाने में किशोर ने खुद को बेकसूर बताते हुए युवती पर खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर देहलीगेट विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोर के परिजनों को थाने बुलाया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला