मेरठ

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो बोला पति, ‘मैं तेरे बिना रह सकता हूं, लेकिन इसके बिना नहीं रह सकता’

लिसाडी गेट इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2021, 3:08 PM IST
wife.jpg

मेरठ. विवाहिता को अपने पति को शराब पीने से रोकना महंगा पड़ गया। नशेड़ी पति ने विवाहिता से कहा, 'मैं तेरे बिना तो रह सकता हूं, लेकिन शराब के बिना नहीं रह सकता'। इसके बाद युवक ने पत्नी को मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। परेशान पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है। मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इतेफाकनगर का है।

शराब पीने का आदी है पति
थाना खरखौदा क्षेत्र के शीबा पुत्री चांद की शादी तीन साल पहले जिशान पुत्र यामीन के साथ हुई थी। पति शराब पीने का आदी है। वह मजदूरी के ज्यादातर पैसे नशे के लिए शराब के खरीदने में खर्च कर देता है। चार दिन पहले भी पति घर मै शराब की बोतल लेकर पहुंचा। जब पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट की गयी। रात में पति शराब पीकर आया जब पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो उसने पहले पत्नी की पिटाई की। फिर उसे धक्के देते हुए घर से निकाल दिया। पत्नी को घर से बाहर निकालकर युवक बोला वो शराब के बिना नहीं सकता। पत्नी और बच्चों के बिना रह सकता है।

पत्नी ने दी थाने में तहरीर
महिला घर के बाहर काफी देर तक बैठी रही। इसके बाद उसने अपने मायके वालो को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर मायके वाले लिसाडी गेट थाने पहुंचे आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। लिसाडी गेट इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला