मेरठ

India vs Pakistan T20 : पाकिस्तान की हार और भारत जीत का ऐसा मनाया जश्न, तोड़ दिए दर्जनों कार के शीशे

India vs Pakistan T20 टी20 मैंच में भारत की पाकिस्तान पर जीत का जश्न लोगों ने जमकर मनाया। वहीं कुछ युवकों ने इस जश्न को शराब पीकर और सड़कों पर उत्पात मचाकर मनाया। नशे में धुत्त बाइक सवार युवकों ने दिल्ली रोड पर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथ में डंडे लेकर चलती बाइक से गाड़ियों पर मारकर उनके शीशे तक तोड़ दिए। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि पुलिस और लोगों के आने से पहले युवक भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2022, 12:35 PM IST
India vs Pakistan T20 :पाकिस्तान की हार और भारत जीत का ऐसा मनाया जश्न, तोड़ दिए दर्जनों कार से शीशे
India vs Pakistan T20 :पाकिस्तान की हार और भारत जीत का ऐसा मनाया जश्न, तोड़ दिए दर्जनों कार से शीशे

India vs Pakistan T20 टी20 मैच में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न पूरे देश में रात में मनाया गया। मेरठ में भी क्रिकेट प्रेमी जमकर झूमे और उन्होंने आतिशबाजी के साथ ही ढोल की थाप पर डांस किया। लेकिन वहीं कुछ युवकों ने भारत की जीत पर जश्न मनाते हुए जमकर शराब पी और उसके बाद सड़क किनारे खडे़ वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इससे आसपास के मोहल्लों में हड़कंप मच गया। मामला थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के शारदा रोड का है। जहां पर देर रात शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार युवकों ने पहले भारत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे इलाके में बाइक दौड़ाई।

इसके बाद सड़क किनारे खड़ी कारों के शीशों को डंडा मारकर तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड पर आधुनिक कांप्लेक्स के पास ही जैन मंदिर है। इसी के पास एक कॉलोनी है। कालोनी में रात को सड़क किनारे काफी गाड़ी खड़ी रहती हैं। भारत की जीत के बाद जब लोग सड़कों पर आ गए और आतिशबाजी करने लगे। इसी बीच कुछ उत्पाती युवकों ने शराब के नशे में गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। कई गाड़ियों का सायरन बजने लगा। घरों से लोग बाहर निकले तो एक दर्जन गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे।

आसपास कोई भी कोई नजर नहीं आया। पुलिसकर्मी पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने सीसीटीवी देखने की बात कही। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि जांच में पता चला कि बाइक सवार दो युवक हाथ में डंडा लेकर जा रहे हैं। जिन्होंने गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले की तहरीर थाने में दी गई है।

Updated on:
29 Aug 2022, 12:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला