T20 Match India vs Pakistan टी-20 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में हुए क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया। टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट खेल प्रेमियों में इस समय जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 147 पर ढ़ेर हो गई। इसके मेरठ सहित पूरे देश में जमकर जश्न मनाया गया। खेल प्रेमियों ने मिठाइयां बांटी और जमकर खुशियां मनाई। भारत-पाकिस्तान के इस क्रिकेट मैच में मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए चार ओवर में 26 रन देकर पाकिस्तान के चार विकेट लिए। उनकी इस सफलता से मेरठवासियों में उत्साह देखा गया। परिजन और रिश्तेदार ने भी रात में जमकर जश्न मनाया। सभी दुआ कर रहे हैं कि इस सफलता के साथ भारतीय टीम मैच भी जीत जाए।