मेरठ

पासपोर्ट ऑफिस से चोरी लाखों के डीएसएलआर कैमरे का नहीं लगा सुराग, गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

मेरठ के पासपोर्ट आफिस से चोरी गए लाखों रुपये कीमत के डीएसएलआर कैमरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने कैमरों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि पासपोर्ट आफिस का ना तो ताला टूटा और ना ही कहीं कुंबल लगाई गई। उसके बाद भी इतने कीमती कैमरे चोरी हो गए। पासपोर्ट आफिस से इसकी रिपोर्ट बनाकर गृह मंत्रालय को भेज दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2022, 1:36 PM IST
पासपोर्ट ऑफिस से चोरी लाखों के डीएसएलआर कैमरे का नहीं लगा सुराग, गृहमंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
पासपोर्ट ऑफिस से चोरी लाखों के डीएसएलआर कैमरे का नहीं लगा सुराग, गृहमंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

कैंट डाकघर स्थित पासपोर्ट कार्यालय से चोरी हुए लाखों की कीमत के डीएसएलआर कैमरे का अभी तक भी पता नहीं चल सका है। बदमाशों ने चोरी की वारदात को कैसे अंजाम दिया सभी हैरान हैं। पासपोर्ट ऑफिस से बदमाशों ने लाखों रुपए की कीमत के दो डीएसएलआर कैमरे चोरी कर लिए। चोरी गए इन कैमरों से पासपोर्ट बनवाने के लिए आने वालों का फोटो लिया जाता था। सुबह जब पासपोर्ट ऑफिस में कर्मचारी पहुंचे तो दोनों कैमरे गायब पाए गए। पासपोर्ट ऑफिस में चोरी की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा पासपोर्ट आफिस से इसकी रिपोर्ट बनाकर गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। डीएसएलआर कैमरे चोरी होने से अग्रिम आदेशों तक पासपोर्ट बनाने बंद हो गए हैं। पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी प्रशांत चौधरी गत मंगलवार शाम को ऑफिस बंद करके गए थे। बुधवार को सुबह जब वो पहुंचे तो उन्होंने ऑफिस में लोगों को बुलाया। वह अपने कंप्यूटर पर बैठे तो कैमरे गायब थे। प्रशांत ने जानकारी थाना सदर पुलिस को देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि आखिर चोरी कैसे हुई।

पासपोर्ट ऑफिस में न दीवारों में कुंबल लगा और न ऑफिस के ताले टूटे तो चोरी आखिर कैसे हुई। एएसपी कैंट ने गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस के शक की सुई सफाई कर्मचारी और स्टाफ पर घूम रही है। चोरी हुए कैमरों की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चोरी के 48 घंटे बाद भी न कैमरे का पता चल सका और न चोरों का।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला