firing in meerut मेरठ के हापुड रोड पर देर रात अज्ञात युवकों ने होटल संचालक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर युवक स्कूटी और बाइक पर आए थे। जिन्होंने पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और स्कूटी बाइक चला रहे युवकों ने हेलमेट लगाया हुआ था। पीछे बैठे युवकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान गोली किसी को नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास चीख पुकार मच गई। जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुए भाग गए।