8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीजा के किए थे 31 टुकड़े, बदला लेने को आरोपी के भाई को मारी 31 गोलियां

खून का बदला खून और हत्या का बदला हत्या से कुछ ऐसा चलन है पश्चिमी उप्र में। यहां लोग बिना कुछ सोचे समझे ही ऐसी जघन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं जिसका परिणाम जेल की सलाखों के पीछे जाकर भुगतना होता है। गुलावठी में चंद दिन पहले हुए चिकित्सक हत्याकांड को पुलिस ने खोल दिया है। चिकित्सक जेल में बंद अपने भाई की पैरवी कर रहा था। इसलिए उसकी हत्या करवाई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 13 May 2022, 1:18 PM IST

जीजा के किए थे 31 टुकटे, बदला लेने को आरोपी के भाई को मारी 31 गोलियां

जीजा के किए थे 31 टुकटे, बदला लेने को आरोपी के भाई को मारी 31 गोलियां

जिले के कस्बा गुलावठी में तीन दिन पहले चिकित्सक शादाब हत्याकांड का मामले में पुलिस ने खुलासा का दिया। हत्याकांड में जो खुलासा पुलिस ने किया वह काफी चौकाने वाला है। चिकित्सक की हत्या महज इसलिए की गई क्योंकि वो जेल में बंद अपने भाई की पैरवी कर रहा था। चिकित्सक के भाई पर हत्या का आरोप था। जिस मामले में उसे जेल हुई थी। पुलिस ने चिकित्सक हत्याकांड से पर्दा हटाते हुए जानकारी दी कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी कासिफ ने अपने जीजा इरफान की मौत का बदला लेने के लिए इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके लिए चिकित्सक को मारने के लिए दिल्ली से भाड़े के शूटर्स बुलाए गए। इन्हीं शूटरों ने हत्याकांड को अंजाम दिया।


पुलिस ने बताया कि चिकित्सक शादाब और आरोपी के बीच उस समय दुश्मनी हो गई थी जब बीती 18 मार्च को हापुड़ निवासी इरफान नामक युवक की हत्या की गई थी और हत्यारों ने उसके 31 टुकड़े कर दिए थे। इरफान की निर्मम हत्या मामले में मृतक चिकित्सक शादाब का भाई डासना जेल में निरूद्ध है जबकि चिकित्सक शादाब इस मामले में पैरवी कर रहा था। इरफान की हत्या के बाद से कासिफ और भाई बदला लेने की फिराक में थे। मृतक के हत्यारोपी भाई की पैरोकारी नहीं होने पर इरफान के साले कासिफ ने दिल्ली से तीन भाड़े के शार्प शूटर्स व एक अन्य को साथ लेकर गुलावठी में चिकित्सक शादाब हत्याकांड की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान शूटर्स और कासिफ ने शादाब को 31 गोलियां मारी। गोलियां बरसाते समय आरोपियों को ये भी ध्यान नहीं था कि वे किस को गोली मार रहे हैं और उन्होंने अपने ही एक साथी शूटर को गोली मारकर घायल भी कर दिया।

यह भी पढ़े : बुलंदशहर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े डॉक्टर को गोलियों से छलनी किया, जानिए क्या थी हत्या की वजह

पुलिस ने शूटर्स को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल्स, कारतूस व दुपहिया वाहन भी बरामद कर लिए हैं। गौरतलब है कि 3 दिन पहले बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र निवासी डॉक्टर शादाब की गोलीयों से छलनी कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने भाड़े पर लाये गए शूटर्स को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जबकि पुलिस घटना के साजिशकर्ता कासिफ व अन्य लोगों की अब भी तलाश कर रही है।