पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर को 24 गोलियां गली हैं। यही नहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े डॉक्टर की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके की नाकाबंदी कर दी है। जबकि बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया जा चुका है। साथ ही कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करेगी।