मेरठ

तंत्र-मंत्र के चक्कर में ताई ने दी पांच साल के मासूम की बलि, खौफनाक वारदात सुन कांप जाएगी रूह

करीब दो सप्ताह पहले सिसौली गांव में एक मासूम की अपहरण के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मासूम की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में आकर परिवार की ही एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही दोनों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 1:01 PM IST
tant_.jpg

मेरठ. मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली में करीब 15 दिन पहले वीरपाल सिंह के पांच वर्षीय बेटे भानू प्रताप तोमर की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव उसके ताऊ नरेश के घेर में भूसे के कमरे में मिला था। जिसके बाद परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मासूम की मौत से परिवार सदमें में था। इसके साथ ही पुलिस द्वारा भी मामले की जांच की जा रही थी। जिसके चलते पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मासूम की ताई ने तंत्र-मंत्र कि क्रिया कर बच्चे की बलि दी थी।

इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में महिला के बेटे को भी शामिल होना बताया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों पर कार्रवाई कर हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे जन्म लेते ही मर जाते थे। तांत्रिक ने बालक की बलि देने की बात महिला को सलाह दी। तंत्र-मंत्र के चलते महिला ने अपने बेटे संग मिलकर परिवार के मासूम भानू प्रताप को मार डाला। हत्या अपने घर में की और फिर शव को घेर में भूसे के कमरे में दबा दिया था।

दोनों आरोपियों ने की जा रही पूछताछ

वहीं इस पूरे मामले पर एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि तंत्र-मंत्र के चलते परिवार की ही एक महिला और उसके बेटे ने भानू प्रताप की हत्या की है। दोनों से पूछताछ चल रही है। कुछ महत्वपूर्ण बिंदू पर जांच चल रही है, जो कि पूरा होते ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना के कोई अन्य तो शामिल नहीं है, इसकी जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला