मेरठ

‘रसगुल्ले’ ने शादी में करा दिया बवाल, दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से कर दिया इनकार

खरखौदा का युवक बारात लेकर गया था हापुड़ रस्में पूरी होने के बाद खाना खाने के समय का मामला पुलिस ने समझौते के लिए दोनों पक्षों को बुलाया  

2 min read
Jun 20, 2019
meerut
'रसगुल्ले' ने शादी में करा दिया बवाल, दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से कर दिया इनकार

मेरठ। रसगुल्ला शादी में हंगामा भी करवा सकता है आैर दूल्हे की मानसिक स्थिति को भी बदल सकता है, एेसा सिर्फ मेरठ आैर आसपास के इलाकों में ही देखने को मिल सकता है। एेसा ही मामला हापुड़ में देखने को मिला है, जब मेरठ के खरखौदा क्षेत्र का युवक बारात लेकर हापुड़ के मैरिज होम में लेकर पहुंचा था। सारी रस्में पूरी हो गर्इ थी, लेकिन दूल्हे आैर उसके दोस्तों ने खाने के समय रसगुल्ला नहीं मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से इनकार किया तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे व बारातियों को बंधक बना लिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस अब दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर समझौता का प्रयास कर रही है।

मेरठ से गर्इ थी बारात

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के एक गांव के युवक की बारात हापुड़ में बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज होम में गर्इ थी। निकाह की सारी रस्में खुशी-खुशी सम्पन्न हो गर्इ। रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपने दोस्तों के साथ खाना खाने लगा। बताया जाता है कि खाने के दौरान खातिरदारी में लगे दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की प्लेट में दो रसगुल्ले रख दिए, जबकि साथ खाना खा रहे दूल्हे के दोस्तों को रसगुल्ले नहीं दिए। दोस्तों को रसगुल्ला नहीं देने पर दूल्हे बेहद नाराज हो गया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने अपनी गलती मानते हुए दूल्हे को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा राजी नहीं हुआ आैर मामला बढ़ता ही गया। मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से मना कर दिया। इससे नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे आैर अन्य बारातियों को बंधक बना लिया आैर इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

बारात को बना लिया बंधक

दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को लगातार मनाते रहे, लेकिन दूल्हा गाली-गलौच पर उतर आया। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों पर समझौते के लिए आमने-सामने बिठाया गया, लेकिन दूल्हा पक्ष राजी नहीं हुआ। इसी समझौता बातचीत में दुल्हन के पिता ने बताया कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिलने से दूल्हा बहुत नाराज चल रहा था। उसने अपनी नाराजगी रसगुल्ले को लेकर व्यक्त की। फिलहाल किस भी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास कराए जा रहे हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
20 Jun 2019 03:52 pm
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश