मेरठ

Kanwar Yatra 2019 की वजह से स्कूलों में हुर्इ छुट्टियों की घोषणा

खास बातें जिलाधिकारी ने 24 जुलार्इ को छुट्टियों की घोषणा की 25 से 30 जुलाई के बीच स्कूल खुलने पर कार्रवार्इ बुधवार से हाइवे वनवे होने से शुरू हो गर्इ दिक्कतें
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2019, 4:23 PM IST
meerut
kanwar

मेरठ। कांवड़ यात्रा की भीड़ को देखते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने जिले में 25 से 29 जुलाई तक स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। 30 जुलार्इ को सावन शिवरात्रि है। इस संबंध में डीएम ने बुधवार को जनपद में कावंड़ियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी शिक्षा बोर्डों के सरकारी, प्राइवेट व मान्यता प्राप्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Kanwar Yatra 2019: शादी के दो साल बाद से ला रहे पति-पत्नी कांवड़, भोलेनाथ ने दिया इन्हें ये वरदान, देखें वीडियो

कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर लिया फैसला

दरअसल, पहले 'सहोदय' संस्था ने जनपद के सभी बोर्डों के स्कूलों में 23 से 30 जुलार्इ तक छुट्टियों की घोषणा की थी। स्कूलों ने इसकी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन इस दौरान आने वाले कांवड़ियों की संख्या कम हो गर्इ थी, जिससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी नहीं हुर्इ। कम कांवड़ियों को देखते हुए डीएम की आेर से स्कूलों की छुट्टियों के निर्देश नहीं दिए गए। बुधवार को कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ने के कारण डीएम अनिल ढींगरा ने 25 से 29 जुलार्इ तक स्कूलों में अवकाश के निर्देश जारी किए। 30 जुलार्इ को सावन शिवरात्रि के कारण अवकाश रहेगा।

कांवड़ियों के लिए हाइवे हुआ वनवे

इस बार करीब तीन करोड़ कावंड़िए आने की उम्मीद है। इसलिए प्रशासनिक, पुलिस व अन्य विभागों ने भी उसी तरह की तैयारियां भी की हैं। शहर के अंदर कांवड़ियों के आने के लिए बेरीकेडिंग एेसी की गर्इ हैं कि लोग सड़क पार नहीं कर सकते। डिवाइडर के सभी कट बंद कर दिए गए हैं। 24 जुलार्इ से हाइवे का ट्रैफिक वनवे कर दिए जाने के बाद से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। एेसे में स्कूली बच्चों की बसें, आॅटो, रिक्शा से ट्रैफिक व्यवस्था बुधवार को चरमरार्इ रही। कांवड़ियों की संख्या आैर ज्यादा बढ़ने से शहर का ट्रैफिक संभालना चुनौती का काम होगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला