मेरठ

मंडप में बैठे थे दुल्हा-दुल्हन, फिर शादी में पहुंचे युवक ने कहा कुछ एेसा कि मच गया हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुए फेरे

दुल्हन की तहरीर पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया आैर जांच शुरू की  
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2019, 10:27 AM IST
meerut
मंडप में बैठे थे दुल्हा-दुल्हन, फिर शादी में पहुंचे युवक ने कहा कुछ एेसा कि मच गया हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुए फेरे

मेरठ। दिल्ली रोड के मंडप में शादी के दौरान हंगामा हो गया। यह काफी देर तक चलता रहा। दरअसल, जब मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे थे, तभी दोस्त के साथ वहां पहुंचे युवक ने खुद को दुल्हन का पति बताकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद यहां हंगामा मच गया। दुल्हन के परिजनों ने युवक आैर उसके दोस्त की जमकर पिटार्इ की आैार मौके पर पुलिस बुला ली। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन के फेरे हुए।

युवक ने किया कोर्ट मैरिज का दावा

दिल्ली रोड के मंडप में गुरुवार को परतापुर क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी थी। बारात गाजियाबाद से आयी थी। दूल्हा-दुल्हन मंडप में थे, तो उसी समय दोस्त के साथ पहुंचे युवक ने दावा किया कि जिस युवती की शादी हो रही है, वह उसकी पत्नी है। दोनों ने एक दिसंबर 2017 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। यह सुनते ही मंडप में हंगामा मच गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने युवक व उसके दोस्त की पिटार्इ कर दी आैर मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक का कहना था कि कोर्ट मैरिज के बाद युवती अपने घर आ गर्इ थी। इसलिए उसने कोर्ट में मुकदमा डाला था। उसकी गाजियाबाद कोर्ट में तारीख लगी है।

दुल्हन ने युवक पर लगाए ये आरोप

दुल्हन ने परतापुर थाने में तहरीर दी है, उसमें दुल्हन ने कहा है कि आरोपी युवक गांव का रिश्तेदार है। वह उसे नौकरी का झांसा देकर गाजियाबाद में ले गया था आैर वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में कागजों पर अंगूठा लगवाया। इसके बाद फोटोग्राफर मंगवाकर उसके साथ फोटो खिंचवाए। जब उसे पता चला तो आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि दुल्हन की शिकायत पर जांच की जा रही है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप