मेरठ

यहां आंधी आैर बारिश के बीच घंटों गुल रही बिजली

रविवार की शाम लोग रहे परेशान, पांच घंटे से ज्यादा रही बिजली आपूर्ति ठप

2 min read
May 13, 2018

मेरठ। मेरठ के साथ दिल्ली व पूरे एनसीआर क्षेत्र में मौसम विभाग ने अपनी जो संभावना जतार्इ थी, वह लगातार सच साबित होती जा रही है। आठ आैर नौ मर्इ को तेज बारिश केे बाद रविवार की शाम से शुरू हुर्इ धूल भरी तेज हवा के बाद बारिश देर रात तक जारी रही। शाम को पांच बजे से शुरू धूल भरी आंधी शुरू हुर्इ। इसकी हवा की स्पीड करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। आंधी शुरू होते ही बिजली गुल हो गर्इ आैर पांच घंटे तक भी आपूर्ति चालू नहीं हो पायी थी।

ये भी पढ़ें

पत्रिका अमृतं जलम्: ऐसे ही नदियों में बहता रहा प्रदूषण तो विलुप्त हो जाएगा पानी

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: ग़ाज़ियाबाद में धूल भरी आंधी और बारिश

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: भाजपा ने नवाज शरीफ से की चिदंबरम की तुलना

अचानक तेज हवा आैर बारिश

शाम के पांच बजे के बाद मेरठ में अचानक तेज हवा चलने लगी। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में जबरदस्त आंधी आैर बारिश शुरू होने के बाद इसका रुख मेरठ की आेर रहा। यहां करीब डेढ़ घंटे तेज हवा चली, जिसकी स्पीड 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही। तेज हवा चलते ही बिजली भी गुल हो गर्इ, जो रात बजे तक भी नहीं सुचारू नहीं हो पायी थी। इससे लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। करीब पांच घंटे बिजली गुल में पीने के पानी के लिए भी लोग तरस गए तो इन्वर्टर भी ठप हो गए, जबकि बिजली विभाग के अफसर यह कहने की स्थिति में नहीं थे कि बिजली कब आएगी।

ये भी पढ़ें

ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी चार छात्राएं, 48 घंटे बाद भी पता नही, पुलिस विभाग में मचा हुआ हड़कंप

Published on:
13 May 2018 09:51 pm
Also Read
View All