मेरठ

यूपी में धूल भरी हवा का अलर्ट, 4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

रविवार से यूपी में 20 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवा का अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

2 min read
Mar 04, 2023
मेरठ और आसपास के जिलों में आज सुबह से ठंडी हवाओं का दौर जारी।

आज सुबह की शुरूआत तेज ठंडी हवा के साथ हुई है। हालांकि शुक्रवार को दिन भर रही तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार कल रविवार से यूपी भर में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। इसके कारण तापमान में कुछ गिरावट की संभावना है। इससे बचाव के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि शुक्रवार से हवाओं का रूख पश्चिम दिशा की ओर हो गया है। जिससे उनमें कुछ ठंडक आई है। पहाड़ों से आने वाली हवा अब बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है।

इसके कारण 5 मार्च रविवार तक प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों पर 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। पश्चिम यूपी के जिलों में हवा आज शनिवार से ही शुरू हो गई है। हालांकि धूप के कारण गर्मी रहेगी, लेकिन तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।


शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान आगरा में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि शनिवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान साफ रहेगा। तेज हवाओं से धूल भरी आंधी चलेगी।

Published on:
04 Mar 2023 08:34 am
Also Read
View All