मेरठ

Super Lockdown में Eid की नमाज पढ़ने को लेकर पथराव के बाद चले धारदार हथियार, एक दर्जन घायल

Highlights मेरठ के लिसाडी गेट क्षेत्र के लक्खीपुरा का मामला पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे, आधा दर्जन पकड़े पथराव-चाकूबाजी के बीच तेजाब की बोतलें फेंकी गई  
2 min read
• •
Updated: 25 May 2020, 2:34 PM IST
meerut

मेरठ। ईद (Eid) की नमाज (Namaz) को लेकर जहां सोमवार को जनपद में शांति का माहौल था। सभी लोग घरों में ईद मना रहे थे तो वहीं लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ईद की नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव (Stone Pelting) हुआ और धारदार हथियार भी चले, जिसमें महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। पथराव और चाकूबाजी की सूचना पुलिस (Police) को मिली तो आलाधिकारियों (Police Officers) की गाड़ियां घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है।

शहर के लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में सोमवार को ईद की नमाज पढऩे को लेकर दो पक्षों में पहले महिलाओं के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के आदमी भी गली में आ गए और एक-दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। बात बढऩे पर पथराव भी हो गया और चाकूबाजी भी शुरू हो गई। लक्‍खीपुरा निवासी निजाम मलिक का कहना है कि उसका पडो़सी रियाज मलिक अपने मकान में ईद की नमाज पढा़ रहा था। उसने रियाज से कहा कि उसके बेटे हाफिज अनस को भी नमाज पढा़ दे, लेकिन ऐसा करने से रियाज ने मना कर दिया। इस बात को लेकर मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्‍या में आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हुआ और फिर लाठी-डंडे चलने लगे।

दोनों पक्ष के लोग धारदार हथियार निकालकर ले आए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। तेजाब की बोतलें चलने की भी सूचना है। मारपीट और पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। बताते हैं कि दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। मौके पर पहुंचे एसओ लिसाडी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि विवाद नमाज पढऩे को लेकर हुआ था। अब मामला शांत है। दोनों ओर से आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है। इन सभी पर लॉकडाउन के उल्लंघन पर भी मामला दर्ज किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला