मेरठ। रविवार की मध्यरात्रि 2.33 बजे से सूर्य (Sun) नौ दिन के लिए रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में प्रवेश कर रहा है। जिससे सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पड़ेगी। मतलब, आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी और लू लोगों को झेलनी पड़ सकती है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश को नौतपा (Nautapa) कहते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले चार-पांच दिन भयंकर लू (Heat Stroke) चलेगी। ऐसे में अगले कुछ दिन लोगों को भारी गर्मी (Hot Day) सहन करनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने लू के चलते रेड अलर्ट (Red Alert) भी जारी किया है।