मेरठ

मेरठ में र्इद की नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद में जमकर हुआ पथराव, फिर चली गोलियां

बीच-बचाव के बाद फिर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 6:09 PM IST
meerut
मेरठ में र्इद की नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद में जमकर हुआ पथराव, फिर चली गोलियां

मेरठ। ईद के मौके पर भी मेरठ में अमन-शांति नहीं दिखी। अमूमन छोटी-छोटी बात पर महानगर में गोली चलना कोई बड़ी नहीं है, लेकिन ईद के मौके पर नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। मामला थाना लिसाड़ी गेट के हुमायूं नगर का है। हुमायूं नगर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर पहले तो दो पक्ष आमने-सामने आए, इसके बाद जब बात काफी बढ़ गई तो दोनों पक्षों ने एक-दूूसरे पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर पहले जहां मोहल्ले में लोग एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देने में मशगूल थे, वे अपने-अपने घरों में कैद हो गये। हालांकि फायरिंग की घटना में किसी को गोली नहीं लगी। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी ली।

बीच-बचाव के बाद साथियों को बुलाया

हुमायूं नगर निवासी मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान उसका अपने पड़ोसी आबिद से विवाद हो गया। उस दौरान तो नमाज पढ़ने गए लोगों ने दोनों के बीच बीच-बचाव करा दिया और मशविरा दिया कि ईद के दिन फसाद नहीं करते। आरोप है कि जब आबिद नमाज पढ़कर मस्जिद के बाहर निकला, तोे उसने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। आबिद के साथियों ने आते ही उस पर हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी। उस पर हमले की सूचना सुनकर उसके पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों ओर से पत्थर चले और फायरिंग हुई।

मस्जिद में घुसकर जान बचार्इ

आसिफ ने मस्जिद में घुसकर जान बचाई। फायरिंग और पथराव की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया कि मारपीट का दोनों पक्षों में पुराना विवाद सामने आया है। दोनों पक्ष फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस को मौके पर गोलियों के निशान और खाली कारतूस के खोखे पड़े मिले। दोनों पक्षों में से अभी किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला