मेरठ

इस ईद पर शीर की मिठास इन कारणों से हो रही फीकी

ईद के दिन शीर में गिरने वाली सामग्रियों के दाम पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने हो गए हैं, बादाम, पिस्ता, काजू, छुआरा, चीनी, सिवैया, छोटी इलाइची आदि मेवाओं के दाम आसमान छू रहे हैं

2 min read
Jun 13, 2018
इस ईद पर शीर की मिठास इन कारणों से हो रही फीकी

मेरठ। इस बार ईद 15 जून को मनाए जाने की उम्मीद है। पैगम्बर मोहम्मद रसूल ईद की नमाज से पूर्व कुछ मीठा खाकर घर से निकलते थे, तभी से शीर बनाने का रिवाज चला आ रहा है। दो दिन बाद ईद है। बाजारों में ईद की तैयारी को लेकर खूब खरीदारी हो रही है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार महंगाई शीर की मिठास को फीका कर देगी। शीर में मिलाने वाली डाई फ्रूटस के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। दूध से लेकर गोला, बादाम, चीनी सब महंगे हैं। लोग तो जरूरत के हिसाब से ही इनकी खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल तक जो मेवा दो सौ ग्राम खरीदते थे। आज महंगाई के कारण उसको सौ ग्राम ही खरीद रहे हैं।

ये भी पढ़ें

होंडा सिटी से ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, बेटा और भांजा भी लड़ रहे हैं मौत से जंग

बढ़ने लगी है बाजारों में रौनक

ईद के नजदीक आते ही बाजारों में रौनके बढ़ने लगती है। सिवाइयां जहां मिठास घोलने को तैयार है, वहीं महंगाई मिठास को फीका करने की तैयारी में है। ईद के दिन शीर में गिरने वाली सामग्रियों के दाम पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने हो गए हैं। दूध के दाम जहां 40 रुपये लीटर थे, लेकिन इस बार 50 रुपये तक पहुंच गए है। बादाम, पिस्ता, काजू, छुआरा, चीनी, सिवैया, छोटी इलाइची आदि मेवाओं के दाम आसमान छू रहे हैं और सभी के दामों में इजाफा हुआ है।

ईद पर महंगाई की मार

इस बार में बाजार में महंगाई पिछले वर्ष के मुकाबले दो गुना है। दूध, गोला, चीनी के दाम में काफी इजाफा हुआ है। गरीबों के लिए यह ईद मायूसी के अलावा कुछ लेकर नहीं आई।

शीर की सामग्री के दाम प्रति सौ ग्राम

सामग्री रुपये

मगज 50

काजू 120

चिरौंजी 90

मुनाखा 60

बादाम 90

पिस्ता 160

मखाने 50

छोटी इलाइची 120

इनके अलावा अन्य सामग्रियों के दाम कुछ इस प्रकार है।

सामग्री रुपये

चावल 58

चीनी 40

गोला 120

छुआरा 100

दूध 50

सिवैया 40

प्रति किलोग्राम के हिसाब से है।

ये भी पढ़ें

मेरठ में गुर्जरों ने योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated on:
13 Jun 2018 04:52 pm
Published on:
13 Jun 2018 12:14 pm
Also Read
View All