Eid al-Fitr 2022 ईद कोई भी हो। लेकिन मेरठ में ईद के दिन सुबह चार बजे से ही ईदगाह के आसपास एक किमी दायरे में नमाजियों की सफे बिछ जाया करती थी। पुलिस प्रशासन पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार करता था। ईद वाले दिन पूरा ट्रैफिक रूट ही डायवर्ट कर दिया जाता था। लेकिन इस बार दशकों पुरानी परंपरा बदलने जा रही है। यानी इस बार मेरठ के शाही ईदगाह के भीतर ही नमाज पढ़ी जाएगी। ईदगाह के बाहर या सड़कों पर नमाज नहीं अदा करने की जाएगी।
Eid al-Fitr 2022 इस बार मेरठ में ईद की नमाज सड़क पर नहीं अदा की जाएगी। ईद की नमाज मस्जिद और ईदगाह के भीतर ही अदा की जाएगी। इसके लिए मेरठ प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासन और पुलिस ने इसके लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात की है। प्रशासन और पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई भी धार्मिक कार्यक्रम बिना अनुमति के सड़क पर नहीं होगे। इसके लिए थाना प्रभारियों को भी आदेश दिया है कि वे इसका सख्ती के साथ पालन करवाए।
शासन का आदेश आने के बाद अब प्रदेश के सभी कप्तानों ने इसका पालन कराना सुनिश्चित किया है। मेरठ में भी दोनों संप्रदाय से जुड़े लोगों को पुलिस ने बुलाकर समझाया और बताया है कि कोई भी धार्मिक आयोजन बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थल या सड़कों पर नहीं होगा। वहीं ईद पर इस बार ईदगाह के अलावा सड़कों पर नमाज नहीं अदा की जाने दी जाएगी। ईदगाह पर अतिरिक्त सुरक्षा लगाई गई है। जिले के छह थाना प्रभारी के अलावा तीन सीओ और एसपी सिटी खुद ईद पर नमाज ईदगाह के भीतर करवाने की कमान संभाले हुए हैं। वहीं आरएएफ को भी लगाया गया है।
नमाज अदा करने की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। जिससे कि सड़क पर नमाज अदाकर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जा सके। वालों पर कार्रवाई हो सकें। एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आमजन की परेशानी को देखते हुए सड़क या सार्वजनिक स्थल पर बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं कराया जाएगा। सभी संप्रदाय के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। धर्म गुरु भी अपने संप्रदाय के लोगों से इसके लिए अपील कर रहे हैं।