Petrol-Diesel Price Today तेल कंपनियों ने आज सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की। आज मेरठ में पेट्रोल के दाम 105.04 प्रति लीटर हैं। जबकि डीजल का भाव ₹ 96.61 प्रति लीटर चल रहा है। इन नई कीमतों के अनुसार किसी प्रकार का कोई इजाफा आज भी नहीं किया गया। आज लगातार 26 वें दिन मेरठ सहित देश के अन्य हिस्सों में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं।