Gold Rate Gold Price Today in Meerut अगर सोना-चांदी के जेवर खरीदने की सोच रहे हैं तो देर न करेंं। इन दिनों कीमत में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ में आज सोने के दाम में 400 और चांदी की कीमत में 300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। दोनों धातुओं के दाम अब काफी नीचे आ गए हैं। मेरठ सराफा बाजार में आज सोने की कीमत 52480 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं। जबकि चांदी के दाम 65430 रुपये प्रति किग्रा पर आ गए हैं। इससे मेरठ सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल दिखाई दे रही है।