मेरठ

लॉकडाउन में शादी की 50वीं सालगिरह नहीं मना पा रहे थे, अचानक पहुंची पुलिस और दंपती को दिया ये तोहफा

Highlights मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की शारदा रोड का मामला परिवार के लोगों ने पार्टी करने की मांगी थी इजाजत गाड़ी और फैंटम सजाकर पुलिस पहुंची दंपती के घर  
2 min read
• •
Updated: 14 May 2020, 10:54 AM IST
meerut

मेेरठ। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के कारण लोग घर में कैद होकर रह गए हैं। इस दौरान लोगों की जिंदगी के खुशी के मौके भी आए, जिन्हें वे सोशल डिस्टेंसिंग के कारण नहीं मना पा रहे हैं। हालांकि पुलिस लोगों को उनकी खुशियां देने के लिए मदद भी कर रही है। इसी तरह का एक मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी की शारदा रोड पर देखने को मिला, जब लॉकडाउन के कारण बुजुर्ग दंपती और परिवार के लोग शादी की 50वीं सालगिरह सेलिब्रेशन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में ब्रह्मपुरी पुलिस ने ऐसा काम किया कि इस परिवार के लिए यह यादगार लम्हा बन गया।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड के कारोबारी सुरेश मित्तल की शादी की बुधवार को 50वीं सालगिरह थी। इसके सेलिब्रेशन को लेकर परिवार परेशान था, क्योंकि पिछले दिनों शारदा रोड पर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से यहां पुलिस ने सख्ती कर दी थी। बुधवार की दोपहर परिवार के एक युवक ने पुलिस को फोन कर इस बारे में बताया और पार्टी करने की अनुमति मांगी, लेकिन उसे मना कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही ब्रह्मपुरी थाने के इंस्पेक्टर सुभाष अत्री सरकारी गाड़ी पर गुब्बारे लगाकर कारोबारी के घर पहुंच गए। डोर बेल बजाने पर कारोबारी सुरेश मित्तल का छोटा पोता बाहर आया।

पुलिस को देख वापस दौड़कर चला गया। उसने बताया कि बाहर पुलिस आयी है। घर के लोग बाहर आए तो पलभर के लिए सोच में पड़ गए। उन्होंने देखा कि इंस्पेक्टर अपने हाथ में केक लेकर खड़े हैं। उन्होंने बुजुर्ग दंपती को बधाई दी और केक भी दिया। इसके बाद परिजन और इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बुजुर्ग दंपती ने केक काटा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। शादी की 50वीं सालगिरह मनाने वाले कारोबारी सुरेश मित्तल और उनकी पत्नी माया का कहना है कि आज हमारे जीवन का सबसे खुशी का दिन है। इस दिन को हम कभी नहीं भूलेंगे। दंपती ने पुलिस का आभार जताया।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान