UP Assembly Elections 2022 मेरठ की 7 विधानसभा सीटों सहित 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा। इसके साथ ही शुरू होगा घर—घर जनसंपर्क का अभियान। इन 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है।
UP Assembly Elections 2022 प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम जाएगा। प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 21 जनवरी तक नामांकन हुआ। इन 58 सीटों में नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मतदान 10 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश हैं। इसी बीच आज शाम को 6 बजे से 10 फरवरी तक शाम को 6 बजे तक शराब की दुकानें भी बदं रहेंगी। 11 जिलों की इन 58 सीटों पर चुनाव प्रचार आज मंगलवार शाम को खत्म हो जाएगा जहां 10 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच मतदान होना है।
निर्वाचन आयोग ने कोरोना महामारी के चलते पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए रैलियों, रोड शो और प्रचार के सामान्य साधनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। राजनीतिक नेताओं ने इस चरण में वर्चुअल रैलियों, रोड शो और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया था। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के जाट बहुल्य इलाके हैं। पहले चरण के चुनाव में 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।
मेरठ में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियां मेरठ के विक्टोरिया मैदान से रवाना होगी। जहां पर आज से सभी व्यवस्थाएं की जा रही है।
विधानसभा चुनाव सात चरणों में करवाए जाएंगे। जिसमें पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवे चरण का चुनाव होगा। इसके अलावा तीन मार्च को छठे चरण और सात मार्च को सातवें चरण का चुनाव होगा। चुनाव की मतगणना आगामी 10 मार्च को कराई जाएगी।