मेरठ

आपके बिजली बिल में है गड़बड़ी तो घर बैठे ऐसे होगा समस्या का समाधान

बिजली बिल में सुधार के लिए नहीं काटने होंगे विभाग या बाबू के चक्कर

2 min read
May 18, 2018
आपके बिजली बिल में है गड़बड़ी तो घर बैठे ऐसे होगा समस्या का समाधान

मेरठ. अक्सर बिजली के बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें लेकर लोग बिजली कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। लेकिन, इसके बाद भी बिजली के बिलों में कोई सुधार नहीं होता। अब बिजली विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है कि आपको अपने बिल सुधार के लिए विभाग या बाबू के चक्कर नहीं काटने होंगे। क्योंकि अब आपका बिजली का बिल घर बैठे ही ठीक हो जाएगा।

दरअसल, उपभोक्ता सेवा को और बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में मेरठ क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी, कार्यालय सहायक एवं बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों के साथ बैठक आहुत हुई। बैठक में प्रबन्ध निदेशक द्वारा कहा गया कि हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम उपभोक्ता से सहानुभूतिपूर्वक सद्व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का तत्परता के साथ समाधान करें। इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि बिलिंग एफीसिऐन्सी बढ़ाकर रेवेन्यू रिलाईजेशन में तेजी लाई जाए, जिससे कि उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत समय से व सही बिल प्राप्त हो सकें। इस सम्बन्ध में बिलिंग एजेन्सियों को गुणवत्तापूर्वक बिलिंग हेतु निर्देशित किया। बैठक में विद्युत बिल संशोधन अभियान की समीक्षा की गई। अभियान में मीटर रीडरों द्वारा घर-घर जाकर त्रुटिपूर्ण बिलों को सही कराया जाएगा। बैठक में निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जन सुविधा केन्द्र में जमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

ग्राम पंचायतों में जमा होंगे बिजली के बिल
बैठक में उपखंड अधिकारी एवं मीटर रीडरों को निर्देशित किया गया कि पश्चिमांचल डिस्काम के अंर्तगत लगभग 7500 जन सुविधा केन्द्र स्थापित हैं। जनपद मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर एवं अमरोहा के सभी उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाए कि उपभोक्ता अपने बिजली बिल को ग्राम पंचायतों में स्थापित जन सुविधा केन्द्र में बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए जमा करा सकते हैं।

Published on:
18 May 2018 12:49 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड