
नोएडा. नोएडा की सेक्टर:20 कोतवाली में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ है। दर्ज मामले के मुताबिक एक किशोरी से 7 युवकों ने 4 साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के बालिग होने पर पिता ने उसकी शादी दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से कर दी। जब एक दिन अचानक पति को इस बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह सीधा सेक्टर-20 कोतवाली पहुंचा और पत्नी से 4 साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल मनीष सक्सेना तुरंत हरकत में आए और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं अन्य छह आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला को अपने से 7 साल छोटे प्रेमी से हुआ प्यार तो उठा लिया ये खौफनाक कदम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-5 के एक गांव में रहने वाली किशोरी से आसपास ही रहने वाले 7 युवक डरा धमकाकर 4 साल तक दुष्कर्म करते रहे। दुष्कर्म का यह सिलसिला 2013 से 2017 तक लगातार चलता रहा है। उसने जब इसकी जानकारी अपने पिता को दी तो इज्जत की खातिर चुप्पी साध ली। लगातार अपने साथ हो रहे इस कुकृत्य से वह मानसिक तनाव में आ गई। 2017 में उसके बालिग होते ही पिता ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से उसकी शादी कर दी। शादी के बाद एक दिन वह अचानक बेहोश हो गई और बेहोशी की हालत में ही आरोपियों के नाम लेते हुए मुझे छोड़ दो की बात कहने लगी।
जब वह होश में आई तो पति ने पूछा कि आखिर वह बेहोशी की हालत में ऐसा क्यों कह रही थी तो उसने बताया कि जब वह 15 साल की थी तब 7 युवकों ने उसके साथ लगातार 4 साल तक डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। यह सुन जैसे पति के पैरों तले जमीन ही न रही। पत्नी को ढांढस बंधाते हुए पति ने फैसला किया कि चाहे जो जाए वह आरोपियों सजा दिलाकर ही रहेगा। इसके बाद पति सेक्टर-20 कोतवाली पहुंचा और आरोपी गौतम, इंद्रजीत, जगदीश, गौरव, सद्दाम, राजा और अमलेश के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल मनीष सक्सेना तुरंत हरकत में आए और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं अन्य छह आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
देखें वीडियो- प्रदूषण रोकने के लिए अब ये काम करने जा रहा विभाग
Updated on:
17 May 2018, 9:52 AM IST
Published on:
17 May 2018, 9:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.