1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा महिला को अपने से 7 साल छोटे प्रेमी से हुआ प्यार तो उठा लिया ये खौफनाक कदम

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 May 2018, 12:09 PM IST

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा. ईकोटेक थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, यूपी के ललितपुर निवासी किशन की हत्या उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी और शव को एक खाली प्लॉट में छिपा दिया था। इतना ही नहीं पति की हत्या के अगले ही दिन पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचा ली। वहीं जब पड़ोसियों ने किशन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह काम के सिलसिले में गुरुग्राम गया है। इधर जब चार दिन बाद प्लॉट से बदबू आनी शुरू हुई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़े-गले शव की पहचान कराई। जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी लक्ष्मी के हाथों पर मेहंदी और मेकअप देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी से सख्ताई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें- हसीन जहां ने शमी के साथ संबंधों को लेकर अब किया ये बड़ा ऐलान

सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने लक्ष्मी और जय प्रकाश को मीडिया के सामने पेश कर दावा किया कि ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉट से एक युवक का शव लक्ष्मी के पति किशन उर्फ खिलन का था। एसएसपी ने बताया की शव बुरी तरह सड़-गल गया था। उसकी पहचान भी मुश्किल थी। काफी मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने शव की पहचान की। मृतक उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के निवासी किशन उर्फ खिलन के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि किशन अपनी 25 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चों के साथ उद्योग केंद्र-दो के प्लॉट नंबर 423 में रहता था। यह गत्ता बनाने वाली एक कंपनी का है। लक्ष्मी और उसके पति किशन की बहन रानी गत्ता बनाने वाली कंपनी में काम करती थी। काम के दौरान लक्ष्मी को गत्ता बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले 18 वर्षीय यानी अपने से 7 साल कम उम्र के जय प्रकाश उर्फ जेपी से प्यार हो गया। बाद में दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए। इस बात की जानकारी लक्ष्मी के पति किशन को हो गई। इसके बाद लक्ष्मी ने अपने प्रेमी जेपी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर के पास इलाज कराने गई महिलाओं के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा कि 26 घंटे से हैं बेहोश

लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उसे जेपी से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध भी बने। इस बात की जानकारी पति किशन को हो हुई तो उसने मेरे साथ मारपीट करते हुए बिजली का करंट भी लगाया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी जेपी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार 8 मई की शाम जेपी किशन को लेकर हबीबपुर स्थित शराब के ठेके पर गया। उस समय वह घर पर ही थी। रात करीब 9 बजे जेपी किशन को शराब पिलाकर घर लाया। घर में लिटाने के बाद किशन के गले में चुन्नी लपेटकर लक्ष्मी और जेपी ने अपनी-अपनी तरफ खींचकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद जेपी ने एक बड़े पत्थर से किशन के सिर पर वार किया, जिससे उसकी कमरे में ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को रजाई और कंबल में लपेटकर कमरे में ही छुपाने के बाद जेपी अपने कमरे पर चला गया। अगले दिन यानि 9 मई को लक्ष्मी की जेपी से फोन पर बात हुई और दोनों काम पर गए। वहां पर दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें- सच साबित हुई इस ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, अब कहा- शनि जयंती तक देश पर मंडराता रहेगा तूफान का खतरा

एसएसपी ने बताया कि 9 मई की रात में जेपी और लक्ष्मी ने कंपनी के पीछे ही खाली पड़े प्लाट में फेंक दिया। किशन के बारे में किसी के पूछने पर लक्ष्मी कहती रही कि उसका पति दवा लेने गुरुग्राम गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चुन्नी और पत्थर बरामद किया गया। इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

देखें वीडियो- आईपीएल में सट्टा बाजार गर्म,चौके-छक्के पर लगा रहे थे सट्टा

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश