1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर के पास इलाज कराने गई महिलाओं के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा कि 26 घंटे से हैं बेहोश

डॉक्टर के पास इलाज कराने गई महिलाओं के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा कि 26 घंटे से हैं बेहोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 May 2018, 12:44 PM IST

rampur

रामपुर. घर से शहर के एक डॉक्टर को दिखाने की बात कहकर रविवार को निकली दो महिलाएं अब तक घर नहीं लौटी हैं। दरअसल, महमूदपुर निवासी दो महिलाएं रामपुर शहर के एक चिकित्सक से इलाज कराने के लिए कहकर घर से गई थीं। डॉक्टर के क्लिनिक पर नहीं होने के कारण वे अपने किसी परिचित के यहां जा रही थीं। लेकिन, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ही बेहोश हो गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सोमवार सुबह 12 बजे तक भी महिलाओं को होश नहीं आया। चिकित्सकों का कहना है कि महिलाओं को कोई बड़ी नशीली चीज दी गई है। उन्हें होश में आने में अभी दस घंटे और लग सकते हैं।

यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में बंद कैदियों ने किया ऐसा काम, ये देख आप भी दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पटवाई थाना क्षेत्र के के गांव महमूदपुर की रहने वाली रिश्ते में देवरानी-जिठानी कमलेश और जिठानी मिथलेश रविवार को एक डॉक्टर के क्लिनिक पर दवा लेने आई थीं। जब उन्हें क्लिनिक पर डॉक्टर नहीं मिले तो वे अपने एक परिचित के जाने के लिए निकली। सूत्रों के अनुसार इसी बीच वे अचानक जहरखुरानी गिरोह की शिकार हो गई। परिचित ने उन्हें बेहोशी की अवस्था में देखा तो पुलिस को फोन पर घटना के बारे में बताया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन, घटना के 26 घंटे बाद भी महिलाओं को होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें होश में आने में अभी 10 घंटे और लग सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 2019 के चुनाव से पहले यूपी को मोदी सरकार की बड़ी सौगात

सीओ ओपी आर्या ने बताया कि कोतवाली सिविल लाइन में जहरखुरानी गिरोह के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जैसे ही महिलाएं होश में आती हैं तत्काल उनका बयान लेकर जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों का हुलिया समझने के बाद ही उन्हें पकड़ने की कवायद की जाएगी। वहीं महिलाओं के परिजन भी कल से लेकर अब तक परेशान हैं। इस बात के लिए की उन्हें कब होश आएगा।

देखें वीडियो- तूफान से यूपी के संभल में पूरा गांव जल कर स्वाहा, 50 से ज्यादा बच्चे लापता, प्रशासन में हड़कंप