मेरठ

यूपीसीएल ने लिया बड़ा फैसला, अब ऑनलाइन आवेदन करने पर ही मिलेगा बिजली कनेक्शन

Highlights पीवीवीएनएल में अब ऑफलाइन बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा झटपट कनेक्शन योजना को लेकर अफसरों की हुई कार्यशाला कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए यूपीसीएल ने लिया निर्णय  

less than 1 minute read
Dec 05, 2019

मेरठ। यूपीसीएल ने ऑफलाइन बिजली कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। बिजली विभाग ऑनलाइन आवेदन पर ही बिजली कनेक्शन देगा। इसे लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए पीवीवीएनएल ने तैयारी कर ली है। इसको लेकर अफसरों की कार्यशाला भी हुई है। इसमें ऑफलाइन बिजली कनेक्शन नहीं देने के आदेश का कड़ाई से पालन करने और ऑनलाइन आवेदन पर ही कनेक्शन देने की बात कही गई है।

पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लपा बंगारी ने बताया कि पहले उपखंड और ऑॅफलाइन मोड में बिजली कनेक्शन दिए जा रहे थे, लेकिन अब यूपीसीएल ने ऑफलाइन कनेक्शन पर रोक लगा दी है। इससे पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ताओं को दिक्कत आती है तो वे विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 और टोल फ्री नंबर 1800-180-3002 पर शिकायत कर सकते हैं।

पीवीवीएनएल के अंतर्गत मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर और रामपुर जनपद हैं। इन जनपदों में ऑनलाइन बिजली कनेक्शन देने के लिए पीवीवीएनएल के उर्जा भवन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ऑनलाइन झटपट कनेक्शन योजना को लेकर विमर्श हुआ। यहां ओमनी-नेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि यादवेंद्र सिंह ने ऑनलाइन कनेक्शन देने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

Published on:
05 Dec 2019 05:26 pm
Also Read
View All