बता दें कि इन दिनों मेरठ जिले में धारा 144 लागू है। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि शहर के हापुड़ स्टैंड, घंटाघर चौक, शाहपीर गेट चौक, रेलवे रोड चौक, भूमिया का पुल आदि जगहों पर पीएसी तैनात की गई है। सेना की भर्ती के चलते शहर में पहले से भारी फोर्स तैनात है। देहात में भी सभी प्रभारी निरीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।