मेरठ

मेरठ में एमबीबीएस का पेपर लीक होने के बाद परीक्षाएं रद, जांच शुरू

कुलपति ने बुलार्इ आपाकालीन बैठक, कहा- इसके जिम्मेदार लोगों पर होगी कड़ी कार्रवार्इ    
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2018, 10:14 AM IST
mbbs exam

मेरठ। कुलपति ने एमबीबीएस का पेपर लीक होने के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पांच मेडिकल कालेजों में चल रही सभी परीक्षाएं रद कर दी हैं। शासन को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजे जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की आेर से थाना मेडिकल में एफआर्इआर दर्ज करार्इ गर्इ है। कुलपित एनके तनेजा ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की है। विश्वविद्यालय अब नए पेपर छपवाकर परीक्षा कराएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले हुए पेपरों को भी रद किया जा सकता है।

19 तक थी परीक्षाएं

विश्वविद्यालय के पांच कालेजों में सेकेंड व थर्ड र्इयर की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू हुर्इ थी, जो 19 फरवरी तक चलनी थी। इसमें मेरठ के एलएलआरएम कालेज, सहारनपुर का गर्वमेंट मेडिकल कालेज, रामा मेडिकल कालेज पिलखुवा, सरस्वती मेडिकल कालेज हापुड़ आैर मेडिकल कालेज मुजफ्फरनगर शामिल हैं। मेरठ व सहारनपुर के मेडिकल कालेज में सेल्फ सेंटर है। विश्वविद्यालय प्रशासन के कुछ लोगों के पास व्हाट्स एेप के जरिए थर्ड र्इयर के सेकेंट पार्ट के कुछ सवाल भेजकर पेपर लीक होने की बात कही गर्इ थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने अगले दिन होने वाला यह पेपर रद कर दिया था।

आपाकालीन बैठक बुलार्इ

पेपर लीक होने के बाद कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने आपातकालीन बैठक बुलार्इ। इसमें पेपर लीक होेने की जोरदार चर्चा हुर्इ। निर्णय लिया गया कि एमबीबीएस के बाकी पेपर रद कर दिए जाएं। साथ इसकी जांच के लिए प्रो. वाइस चांसलर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गर्इ। इससे अब तक हो चुके पेपर के रद होने की संभावना भी बढ़ गर्इ है।

सख्त कार्रवार्इ होगी

कुलपति प्रो. तनेजा ने कहा कि जो लोग इसके पीछे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब बाकी के पेपर नर्इ व्यवस्था में कराए जाएंगे। छात्रों को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कमेटी जांच रिपोर्ट आने के बाद इसके जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवार्इ की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला