मेरठ

धर्मेद्र की तरह इस मांग को लेकर टावर पर चढ़ गए किसान आैर फिर…

जानकारी मिलते ही पहुंच गए पुलिस आैर आला अधिकारी दिया आश्वासन
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 8:12 PM IST
baghpat news
धर्मेद्र की तरह इस मांग को लेकर टावर पर चढ़ गए किसान आैर फिर...

बागपत।पश्चिम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुधवार को एक गांव के किसान शोले फिल्म में अभिनय करने वाले हिरो धर्मेद्र की तरह ही टंकी की जगह फोन के टावर पर चढ़ गये।इसके बाद किसानों ने एेसी धमकी दी।जिसके बाद छोटे से लेकर कर्इ बड़े अधिकारी मौके पर आ पहुंचे।उन्होंने किसानों से नीचे उतरने की गुहार लगार्इ। इतना ही नहीं अधिकारियों ने उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

इस वजह से टावर पर चढ़कर किसानों ने दी ये धमकी

दरअसल सारा मामला यूपी के बागपत जनपद का है।जहां बामनौली गांव में चकबंदी चल रही है।चकबंदी में दो किसान भाईयों की जमीन चकबंदी अधिकारियों ने कम कर दी।और शिकायत के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।इतना ही नहीं किसानों ने जब अपनी जमीन में फसल उगा ली तो पडोसी दबंगो ने उनकी फसल को जोत दिया।लेकिन जिला प्रशासन ने दोनों किसान भाईयों को न्याय नहीं दिलाया।जिससे परेशान बामनौली गांव के कृष्ण पाल व सुकर्मपाल मुआवजे की मांग कर रहे है।फसल बर्बाद करने से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर दोनों किसान भाई बुधवार को आत्महत्या के लिए टावर पर चढ़ गये और आत्महत्या का ऐलान कर दिया।

जानकारी मिलते ही पहुंचे आला अधिकारी

सूचना के बाद मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर बड़ी मशक्कत के बाद किसानों को समझाकर नीचे उतारा गया।किसानों ने साफ कहा है कि अगर उनको न्याय नहीं मिला तो वे इस बार आत्महत्या कर लेगें।मौके पर पहुंचे एसडीएम बडौत अरविंद कुमार ने न्याय का भरोसा दिलाया है।आपको बता दे कि इस गांव में टावर पर चढ़कर अपना विरोध जताने का यह पहला मामला नहीं है।इससे पहले भी किसान गन्ना भुगतान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला