
लिफ्ट खुलते ही शख्स को इस हाल में देख निकल गर्इ महिला की चीख आैर फिर...
नोएडा।हार्इटेक शहर नोएडा की सेक्टर-120 स्थित हार्इराइज सोसायटी में रहने वाली एक महिला नीचे से अपने फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट का इंतजार कर रही थी।इस दौरान वह अकेली थी।जैसे ही लिफ्ट खुली वह उसमें खड़े शख्स को देखकर दंग रह गर्इ।इतना ही नहीं महिला की चीख निकल गर्इ। वहीं आरोपी शख्स ने महिला के साथ एेसी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।जिससे वह बाल बाल बची आैर महिला ने मामले सूचना गार्ड को दी। तो आराेपी शख्स भाग गया।महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी है।जिसके बाद लेकर मामले की जांच की जा रही है।
महिला को अकेले देख युवक ने की थी एेसी वारदात
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एक महिला अपने पति के साथ मार्केट से कार से सोसायटी लौटी थी। इस दौरान उसका पति कार को पार्क कर रहा था। वहीं महिला अपने फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट का इंतजार करने लगी।आरोप है कि इसी दौरान महिला को देखकर उसके पास एक शख्स आकर खड़ा हो गया।जैसे लिफ्ट खुली आरोपी शख्स अपने सारे कपड़े उताकर लिफ्ट में घुस गया।इतना ही नहीं आरोप है कि आरोपी शख्स ने महिला को लिफ्ट में खींचने लगा। इस पर महिला ने आरोपित का विरोध किया और शोर मचा दिया।महिला दौड़ते हुए गार्डों के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। लेकिन जब तक गार्ड पहुंचे आरोपी फरार हो गया।
महिला की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
वहीं महिला ने मौके पर पहुंचे अपने पति को घटना के विषय में बताया।इसके बाद पीड़िता ने पति व अन्य रेजिडेंट्स के साथ मिलकर फेज-3 पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की।एसएचओ फेज तीन अमित कुमार सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।लिफ्ट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाली जा रही है।इसमें अारोपी का चेहरा सही से नहीं दिख रहा है।जांच के बाद आरोपी की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
20 Jun 2018, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.