3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के इस पदाधिकारी नेता को अलकायदा संगठन से मिली धमकी

इस बड़े संगठन के नाम से मिला पत्र, नेता ने मांगी सुरक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 19 Jun 2018, 5:10 PM IST

bjp

भाजपा के इस पदाधिकारी नेता को अलकायदा संगठन से मिली ये धमकी

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश में विधायकों को दुबर्इ से मिल रही धमकियों का सिलसिला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब भाजपा के एक आैर नेता को धमकी मिली है।इस नेता को धमकी किसी फोन या मैसेज पर नहीं बल्कि पत्र के द्वारा दी गर्इ है।बताया जा रहा है कि यह धमकी आतंकी संगठन अलकायदा सुपर के नाम से दी गर्इ है।भाजपा नेता ने धमकी भरा पत्र मिलते ही मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस के इस नेता ने घर में घुसकर की एेसी हरकत पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

मुजफ्फरनगर में पदाधिकारी है भाजपा नेता

मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां भाजपा के जानसठ नगर के उपाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता है। राजीव गुप्ता को दो दिन पूर्व 16 जून की सुबह मुज़फ्फरनगर के कस्बा जानसठ को अपने घर के दरवाजे पर एक गुमनाम पत्र मिला था। उस पत्र में बीजेपी के नेता राजीव कुमार गुप्ता को एक आतंकवादी संगठन अलकायदा सुपर ने बीजेपी नेता होने की बात कहते हुए जान से मरने की धमकी दी है। इस मामले में पीड़ित राजीव कुमार गुप्ता ने तुरंत जानसठ कोतवाली में लिखित शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है।जहां भाजपा नेता को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उसके परिवार में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें-यहां वाॅट्सएेप से हो रही थी एेसी चीज की होम डिलीवरी, महिलाएं खुद युवकों को डलवाती थी लत

शिकायत लेकर जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में एसपी देहात अजय सहदेव ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा जनता पार्टी के राजीव गुप्ता एक गुमनाम पत्र मिला है। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य राजीव गुप्ता पूर्व में समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।उनको गाली-गलोच करके एक लेटर मिला है।जो कि गुमनाम हैं और उनको धमकी दी गई है। इस मामले में मुकदमा कायम कर दिया गया है।और पता लगाया जा रहा है कि ऐसे कौन लोग हैं। जिन्होंने इस तरह की चिट्ठी भेजी है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश