मेरठ

किसानों ने गन्ना भवन में चढ़ाई कढ़ाई, कहा- जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती, तब तक नहीं उठेंगे

खास बातें मेरठ में गन्ना भवन में किसानों ने दिया धरना अल्टीमेटम के बाद भी नहीं सुन रही मिलें मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 8:14 PM IST
meerut

मेरठ। गन्ना किसानों ने बुधवार को भुगतान की मांग को लेकर गन्ना भवन का घेराव किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें गन्ने का भुगतान नहीं मिलता, तब तक वे यहां नहीं उठेंगे। गन्ना भवन परिसर में ही किसान धरने पर बैठ गए हैं। यहीं पर उन्होंने भट्ठी भी जला ली है। उनकी मांग है कि जब तक उन्हें गन्ने का भुगतान नहीं मिलता, तब तक वे यहां से नहीं उठेंगे। बुधवार को किनौनी किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसान गन्ना भवन आफिस परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि सरकार द्वारा बकाया भुगतान का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद भी बकाएदार शुगर मिलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

किसानों ने दी ये चेतावनी

किसानों का कहना है कि पिछले पेराई सत्र में मंडल की शुगर मिलों पर अभी भी करीब 1500 करोड़ रुपये का बकाया है। सरकार ने शुगर मिलों को 31 अगस्त तक का समय दिया था, लेकिन शुगर मिलों ने इस पर अमल नहीं किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें भुगतान नहीं मिलता, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप