मेरठ

सगा भाई बोला- तू अपना है, इतनी जमीन का क्या करेगा और मार दी गोली

हस्तिनापुर के कुन्हैडा गांव में भाई ने भाई और भतीजे को मारी गोली, भतीजे की मौत
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2018, 12:00 PM IST
meerut

मेरठ. जमीन के लालच में आज लोग इतने अंधे हो गए हैं कि अपनों का कत्ल करने से भी नहीं चूंकते। ऐसा ही एक मामला मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। यहां एक सगे भाई ने अपने भाई और भतीजे को चाय पर घर बुलाया और फिर बोला भाई बलदेव तू तो मेरा सगा भाई है, क्या करेगा इतनी जमीन अपने पास रखकर कुछ मुझे भी दे दो। इस पर जब भाई ने जमीन देने से मना किया तो उसने अपने बेटे के साथ घर आए भाई और भतीजे पर गोलियां बरसा दीं। इससे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इधर गोली मारकर हत्यारोपी बाप-बेटे मौके से फरार हो गये थे, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तब जाकर हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती 19 जनवरी को हस्तिनापुर के कुन्हैडा गांव में बलदेव और उसके बेटे मनताब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसके भाई अजायब और बलवेद्र पर लगाया गया था। एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक बलदेव और मनताब पर जमीनी रंजिश के चलते फायरिंग हुई थी। यह फायरिंग बलदेव के सगे भाई अजायब और बलवेंद्र व भतीजे अवतार उर्फ तारू पुत्र बलवेंद्र ने की थी। जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना में घायल हुए मनताब की मौत हो गई थी, जबकि बलदेव को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद फरार चल रहे हत्यारोपियों बलवेंद्र और उसके पुत्र अवतार को हस्तिनापुर पुलिस ने चेतावाला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त राइफल और बंदूक बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला